Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वाह री सिविल लाइन कोतवाली पुलिस, आरोपियों पर मेहरबान और पीड़ितों पर अत्याचार
  • हरिद्वार

वाह री सिविल लाइन कोतवाली पुलिस, आरोपियों पर मेहरबान और पीड़ितों पर अत्याचार

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

रुड़की (आर एन एस)। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने भाई का ही सिर फाड़ दिया। गंभीर हालत में भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसके सिर में 18 टांके आए हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ लिया लेकिन बाद में पता नहीं किन कारणों के चलते उसे छोड़ दिया गया। जानकारी लगने पर पीड़ित रात्रि में ही कोतवाली पहुंचे और आरोपी को छोड़ने की बाबत वीडियो लाइव करते हुए पुलिस से जवाब मांगा लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाए। पीड़ित देर रात तक कोतवाली में ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाते रहे।

प्राप्त समाचार के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे भाई को आरोपियों ने पकड़ कर जमकर मारपीट करने के साथ ही उसका सिर फाड़ दिया। आनन-फानन में मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसके सिर में 18 टांके के आने बताएं गए हैं। पीड़ित युवक का इलाज करा ही रहे थे कि उन्हें पता चला कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को छोड़ दिया है। रात्रि में ही घायल युवक, बहन के साथ परिजन सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे और कोतवाली में मौजूद पुलिस से आरोपी को छोड़े जाने की बाबत जानकारी चाहिए लेकिन सिविल लाइन कोतवाली पुलिस उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पायी। कुछ देर बाद पार्षद चंद्र प्रकाश बाटा भी कोतवाली पहुंच गए और पुलिस की इस कार्यवाही पर नाराजगी दर्ज करते हुए पुलिस से पूछा कि आखिर ऐसा किस का दबाव था जो छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों को ही पुलिस ने छोड़ दिया। पीड़ित द्वारा देर रात्रि ही एक लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और रात्रि में ही एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। लेकिन यहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था तो आखिरकार ऐसी क्या मजबूरी रही जिस पर पुलिस को आरोपी को छोड़ना पड़ा। पीड़ितों द्वारा रात्रि के समय ही वीडियो वायरल कर देने के बाद लोगों का बस यही कहना था कि वाह री सिविल लाइन कोतवाली पुलिस पीड़ितों पर अत्याचार और आरोपियों पर मेहरबान क्यों? वही बताया गया है कि सिविल लाइन कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार दो आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दक्षिण कोरियाई एयरलाइन भारत के लिए विमान संचालन फिर से करेगा शुरू
Next: बंगाल में बिहार से तस्करी कर लाये गये विस्फोटक जब्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.