Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीडीओ के निरीक्षण में अधिकारी समेत सात कर्मचारी मिले गैरहाजिर
  • ऊधम सिंह नगर

सीडीओ के निरीक्षण में अधिकारी समेत सात कर्मचारी मिले गैरहाजिर

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। सीडीओ आशीष भटगई ने शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अधिकारी समेत सात कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लेकर नाराजगी जताते उन्होंने बीडीओ को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने अनुशासनात्मक की बात कही। शुक्रवार को सीडीओ ने चैती रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्हें कनिष्ठ अभियंता पंचायत, उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, कनिष्ठ अभियंता मनरेगा, कंप्यूटर ऑपरेटर एनआरएलएम योजना, आईपीआरपी एनआरएलएम योजना, आईपीआरपी एनआरएलएम योजना, कंप्यूटर ऑपरेटर पंचायत अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुशासहीनता पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्यशैली में परिवर्तन करने के निर्देश दिए। कार्यालय की साफ-सफाई एवं कर्मचारियों के कार्य करने की पद्धति में सुधार करने को कहा। उन्होंने कार्यालय परिसर में नए निर्माणाधीन भवन का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आरडब्लूडी के सहायक अभियंता व अपर सहायक अभियंता को निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद वह युवा कल्याण विभाग की व्यायामशाला पहुंचे। जहां पर सफाई नहीं होने और जगह-जगह गंदगी मिलने पर ब्लॉक कमांडर को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में बीडीओ चिंताराम आर्य, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश नैनवाल, एडीओ पंचायत जेएस राणा, ललित मोहन आर्य, कार्तिक रावत आदि मौजूद रहे।

सीडीओ ने रूपांतरण स्कूलों का भी किया निरीक्षण
शुक्रवार को सीडीओ आशीष भटगई ने उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी के साथ चार रूपांतरण विद्यालयों राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुदामा लाल और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदामा लाल में शिक्षण कार्य देखा। यहां संचालित हो रही जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की कक्षा में परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर किए। सही जवाब देने पर उन्होंने शिक्षण कार्य की सराहना की। इसके बाद सीडीओ ने राप्रावि इंदिरा गांधी का निरीक्षण कर अध्ययनरत छात्रों से अंग्रेजी में सवाल पूछे। जैतपुर घोसी स्थित राप्रावि का निरीक्षण कर साफ-सफाई को देखा। यहां इंग्लिश लैंग्वेज लैब में मौजूद बच्चों से प्रश्नोत्तर कर सही जबाव देने पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उप शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में स्वच्छक तैनात करने की डिमांड की। उप शिक्षाधिकारी ने बताया क्षेत्र में कुल 115 राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें 90 प्राथमिक और 25 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से 20 विद्यालयों का रूपांतरण के दौरान कायाकल्प हो चुका है। यहां संकुल प्रभारी सुरेश सिंह, अजीम प्रेमजी से संजय यादव, अनीता जोशी, बबीता शर्मा, कुसुम राना, मीनाक्षी, अतुल चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से चोरी करते युवक को दबोचा
Next: बनबसा में 10 लाख की शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.