Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सहदेव नेगी के बाद डा.आर के शर्मा ने लगाए विद्युत विभाग पर आरोप
  • हरिद्वार

सहदेव नेगी के बाद डा.आर के शर्मा ने लगाए विद्युत विभाग पर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बहादराबाद विधुत विभाग में तैनात जेई और लाइनमैन पर आरोपों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। पूर्व में सुमननगर निवासी सहदेव नेगी ने विद्युत कनेक्शन न देने का आरोप लगाया था, सहदेव नेगी का कहना था कि वे लगातार 7 महीनों से विद्युत कनेक्शन लेने के लिये जेई और लाइनमैन से गुहार लगा रहे थे। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी और बिजली के अभाव के कारण माता की मृत्यु भी हो गई थी और इस लापरवाही की शिकायत बाकायदा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई थी। सुमननगर गली नंबर 2 निवासी डा.आर.क.े शर्मा ने भी लाइनमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर आरोप लगाया है। डा.आर.के. शर्मा का कहना है कि उनके विद्युत मीटर में समस्या आ रही थी। जिसकी शिकायत वो कई बार विभाग को कर चुके थे। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी। उसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक मीटर के संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नही हो पाई है। आरके शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है। ऊर्जा प्रदेश में बिजली कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम के कार्यालयों पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव करें। सुमननगर निवासियों को बिजली उपलब्ध कराने में विभाग के आलाधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में अधिक बिजली कटौती पर सीएम नाराज
Next: वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की बिजली कटौती बंद करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.