Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बारिश नहीं हुई तो कहर ढ़ाएगी जंगल की आग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बारिश नहीं हुई तो कहर ढ़ाएगी जंगल की आग

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
default featured image

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग वन विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। रोज वनाग्नि के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार से बीते 24 घंटे में 27 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की गईं। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो जंगल की यह आग और विकराल रूप ले सकती है।
वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से सोमवार शाम चार बजे तक जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में वनाग्नि की 16 घटनाएं गढ़वाल तो 10 घटनाएं कुमाऊं क्षेत्र में हुईं। गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में 15 और सिविल वन पंचायत क्षेत्र में एक जगह जंगल में आग लगी। वहीं, कुमाऊं में वनाग्नि की 10 घटनाएं आरक्षित वन क्षेत्र में हुईं, इसके अलावा संरक्षित वन्य जीव क्षेत्र में भी आग की एक घटना रिपोर्ट की गई। प्रदेश में वनाग्नि की कुल 27 घटनाओं में 42 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि करीब एक लाख रुपये से अधिक के आर्थिक नुकसान का आकलन किया गया है।

मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि प्रदेश में अब तक 604 वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। जंगल में आग की इन घटनाओं से कुल 822 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 23 लाख रुपये के अधिक के आर्थिक नुकसान का जायजा लिया गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगे अमसारी एवं जयमंडी में जंगल की आग भड़की गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।
उधर, पौड़ी जिले की श्रीनगर रेंज और टिहरी जिले की कीर्तिनगर रेंज में जंगल आग में धधकते रहे। गोरख्यासैंण, श्रीकोट, चमढांग और खलू-चमराड़ा में जंगल आग की चपेट में हैं। कीर्तिनगर रेंज में आग सिविल क्षेत्र से रिजर्व फॉरेस्ट में पहुंच गई है।
वर्तमान में वनाग्नि की सबसे विकराल स्थिति श्रीनगर रेंज के श्रीकोट गंगनाली व सरणा में बनी हुई है। यहां रविवार दिन से जंगल आग में जल रहे हैं। आग से कई वर्ग किमी क्षेत्र में वन संपदा जलकर राख हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रेडिट कार्ड की जानकारी को कॉल की, खाते से 2.38 लाख गायब
Next: निजी एकेडमी के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.