Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • असम के बाद बंगाल में तूफान से मची तबाही, कूचबिहार जिले में 2 लोगों की मौत और 50 घायल
  • राष्ट्रीय

असम के बाद बंगाल में तूफान से मची तबाही, कूचबिहार जिले में 2 लोगों की मौत और 50 घायल

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में आए तूफान में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। मौतों की सूचना कूचबिहार में मोआमारी ग्राम पंचायत के ब्लॉक नंबर एक से मिली है। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने बताया, कूचबिहार जिले के ब्लॉक नंबर एक, मोआमारी ग्राम पंचायत में तूफान में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 घायल हैं। तूफान ने जिले के तुफानगंज, माथाभांगा समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी किया गया है। वहीं, असम में तूफान के कारण मृतकों की संख्या बढक़र 20 हो गई है। राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी तूफान के साथ होने वाली बारिश को बोर्डोइसिला कहा जाता है। बिजली गिरने के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार तूफान के कारण आठ और लोगों की मौत हुई, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। शुक्रवार को तिनसुकिया जिले में तीन, बक्सा में दो और डिब्रूगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। गुरुवार से जारी तूफान के कारण 12 हजार से अधिक मकानों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

मिजोरम में तूफान में 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
वहीं, मिजोरम के कोलासिब और मामित जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आए तूफान से एक गिरजाघर की इमारत समेत 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। तूफान शनिवार देर रात को दो जिलों में आया था। कोलासिब जिले में कम से कम 220 मकान और गिरजाघर की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। असम सीमा के समीप मामित जिले में करीब 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत को इस्लामिक देश बनने से रोकना है तो अधिक बच्चे पैदा करें हिंदू : महंत यति नरसिंहानंद
Next: प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे से पहले वडोदरा में हिंसक झड़प, पथराव में 4 लोग घायल, कई गाडिय़ां टूटीं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.