Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय डाटाबेस ई-पंजीकरण शिविर आयोजित किया
  • देहरादून

राष्ट्रीय डाटाबेस ई-पंजीकरण शिविर आयोजित किया

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ लेने को पंजीकरण जरूरी

ऋषिकेश।  श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के पंजीकरण और जन जागरूकता शिविर में केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बड़थ्वाल ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।  सोमवार को देहरादून मार्ग पर स्थित फारेस्ट व्यू रिसॉर्ट में केंद्र और उत्तराखंड सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय डाटाबेस ई-पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बड़थ्वाल ने शिविर में मौजूद ऋषिकेश के व्यापारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना समेत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी। बताया कि ई-श्रम पंजीकरण कराने से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को मिलेगा। साथ ही सरकार को योजनाओं से कितने लोग लाभान्वित हुए हैं, इसका डाटा मिल सकेगा। केंद्रीय श्रम सचिव ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को पंजीकरण कार्ड भी वितरित किए। मौके पर एसडीएम ऋषिकेश अपूर्वा पांडेय, अपर श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल, सहायक श्रमायुक्त उमेश राय, केके गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, अनिल बडोनी ,कनिष्ठ लेखा अधिकारी राहिल, राजपाल नेगी, हरीश कोठारी, राकेश लखेड़ा, मदन डोभाल आदि मौजूद रहे।

237 श्रमिकों ने कराया पंजीकरण
षिकेश। शिविर में चार सीएससी के स्टॉलों के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-पंजीकरण की व्यवस्था रही। सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया कि मनरेगा, मिस्त्री का काम करने वाले, ऑटो चालक, व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करने वाले मजदूरों के साथ कंपनियों में कार्यरत 237 श्रमिकों ने ई- पंजीकरण कराया।

60 साल पूरे होने पर 3 हजार मासिक पेंशन
केंद्रीय श्रम सचिव ने बताया कि कामगार जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करता है। इसकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है, वे श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए कामगारों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक आईएफएससी कोड उपलब्ध करवाना होगा। योजना के तहत 60 साल पूरे होने पर 3 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन में पंजीकरण अनिवार्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेयर ने किया हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
Next: 22 अप्रैल को शुरू होगी गाडू घड़ा कलश यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.