Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंत्योदय आदर्श वाक्य और सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा ने पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान
  • अल्मोड़ा

अंत्योदय आदर्श वाक्य और सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा ने पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में सोमवार, 18 अप्रैल को अंत्योदय आदर्श वाक्य और सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत स्वच्छ भारत मिशन अभियान से जुड़े हुए नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी स्वच्छता कार्यक्रम को प्रभावी बनाने तथा इस अभियान से जुड़े सभी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों पर निरंतर काम कर रही है तथा वह भी संगठन के माध्यम से उनकी समस्याओं के निदान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे ताकि सेवा कार्य में लगे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस सेवा कार्य में लगे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया तथा लंबे समय से मलिन बस्तियों में रह रहे कर्मचारियों को मालिकाना हक देने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित उत्तराखंड स्वच्छकार संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की कई समस्याएं शासन स्तर पर लंबित है इस पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी उत्तराखंड स्वच्छकार संघ नगर अध्यक्ष सुरेश केसरी, राजेश टांक, सतीश कुमार, यशपाल, राजेंद्र कुमार, दीप चंद्र, आनंद सिंह, हेमंत, दीपक आदि सेवा कार्य में समर्पित कर्मचारियों को शाल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, जिला संयोजक गोविंद मटेला, लता पांडे, नगर उपाध्यक्ष बीना नयाल, माया जोशी, सुनील जोशी, सभासद मनोज जोशी, अमित साह मोनू, दीपक वर्मा, बंसीलाल कक्कड़, कृष्ण बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार, आशीष गुरुरानी, निखिल टम्टा, रवि शैली, दीक्षित जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक फ्रेंड से मिलने हरियाणा पहुंची नाबालिग लड़की, फेसबुक फ्रेंड ने बंधक बना किया दुष्कर्म
Next: पानी आपूर्ति होने वाले स्रोत से पाइप चोरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.