Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नागनाथ मंदिर से चोरी किया गया सामान आरोपियों के कब्जे से बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

नागनाथ मंदिर से चोरी किया गया सामान आरोपियों के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 18/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। अज्ञात चोरों ने गुरुद्वारा रोड स्थित नागनाथ मंदिर में घुसकर शिवालय पर चढाया गया पंचमुखी तांबे का नाग चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आये तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। अल्मोड़ा जिले के ग्राम धमोली थाना द्वारहाट निवासी दीपक नाथ गोस्वामी पुत्र गणेश नाथ गोस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि वह गुरुद्वारा रोड स्थित नागनाथ मंदिर में पुजारी है। बीती 16 अप्रैल की सांय रोजाना की भांति सांयकालीन आरती के लिए मंदिर के मुख्य कक्ष मे गया तो देखा कि मंदिर के शिवालय पर चढाया पंचमुखी तांबे का नाग गायब था। उन्होंने यह बात तुरंत मंदिर के सचिव अनिल कुमार त्यागी को बताई। इसके बाद पुजारी व सचिव ने पंचमुखी नाग को काफी तलाश किया। परन्तु कोई पता नही चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंदिर में चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की तो प्रकाश में आये तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शोएब पुत्र ताहर निवासी तुफैल का बाग कटोराताल, सूरज शर्मा पुत्र विजय शर्मा निवासी मौहल्ला कानूनगोयान व नन्हे पुत्र बुद्धा निवासी मधुवन नगर लक्ष्मीपुर पट्टी बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन बुधानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल व गिरीश मठपाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून: सगाई के बाद युवती से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
Next: रुद्रपुर के निकले संदीप हत्याकांड के सभी छह हत्यारोपी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.