Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: कसार देवी क्षेत्र में वनाग्नि की चपेट में आने से रेस्टोरेंट जलकर राख
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कसार देवी क्षेत्र में वनाग्नि की चपेट में आने से रेस्टोरेंट जलकर राख

RNS INDIA NEWS 16/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। कसार देवी क्षेत्र के जंगल में लगी आग इम्पीरियल हाइट्स रिसोर्ट के रेस्टोरेंट तक जा पहुंची। देखते ही देखते आग ने रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूरा रेस्टोरेंट आग की लपटों से घिर गया। रेस्टोरेंट का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया है। रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग से रिसॉर्ट को भारी नुकसान हुआ है। रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट में आग लगते ही आनन-फानन में रिसॉर्ट कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेस्टोरेंट का आधा हिस्सा छत समेत जलकर राख हो गया था। गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते पर्यटक और कर्मचारी वहां से बाहर निकल गए थे। रिसोर्ट प्रबंधन द्वारा तत्काल रिसोर्ट खाली कराकर पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस घटना में रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। रिसोर्ट के कर्मचारी व वहाँ ठहरे पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनुमान जयंती।। मुख्यमंत्री आवास में हुई भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना, की प्रदेश की खुशहाली की कामना
Next: राजनीति।। पिथौरागढ़ के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.