Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भट्ट ने की पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने की पैरवी
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

भट्ट ने की पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने की पैरवी

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

देहरादून। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा पंतनगर हवाई अड्डे को (वीएफआर) यानी विजुअल फ्लाइट रूल्स से बदलकर (आईएफआर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूस में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के साथ एयरपोर्ट को आईएफआर (इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स) के तहत आधुनिक उपकरण लगाने की पैरवी की है। उन्होंने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस संबंध में पत्र लिखा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार ने ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने भी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नियमानुसार भूमि का हस्तांतरण भी हो चुका है।
उन्होंने कहा कि पंतनगर के पास सिडकुल क्षेत्र में कई बड़े उद्योग स्थापित हैं। इसके अलावा नानक सागर डैम, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी, मां पूर्णागिरि सिद्ध पीठ, चितई गोलू देवता मंदिर, पनडु्खोली, महावतार बाबा की गुफा, मुन्स्यारी, चौकड़ी, द्वाराहाट, दूनागिरी का सिद्धपीठ समेत कई धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं। जहां देश-दुनिया से पर्यटक आते हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा पंतनगर हवाई अड्डे को (वीएफआर) यानी विजुअल फ्लाइट रूल्स से बदलकर (आईएफआर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूस में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया। वीएफआर लाइसेंस में कम दिखाई देने के कारण विमानों का संचालन नहीं हो पाता, लिहाजा इस हवाई अड्डे को आईएफआर लाइसेंस के लिए उचित उपकरण स्थापित करने की आवश्यकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण किया
Next: देहरादून में कुरान प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, ईरान से भी पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.