Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चौथी शादी करने चले युवक के मां-बाप और बहन पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

चौथी शादी करने चले युवक के मां-बाप और बहन पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चौथी शादी करने आए एसएसबी जवान मदन लाल उर्फ बंटी (दूल्हा) व उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई गदरपुर की युवती के पिता की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी जवान को जेल भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है। एसएसबी जवान मदन लाल उर्फ बंटी पुत्र चैहवार सिंह निवासी कांड मुरादाबाद शुक्रवार को अपनी चौथी शादी करने के लिए गदरपुर कंबोज धर्मशाला में बारात लेकर आया था। इसकी भनक लगने पर जवान की तीसरी पत्नी पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। उसने शादी के मंडप में ही हंगामा कर अपने पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवाह को बीच में ही रुकवा दिया। वहीं जब लड़की पक्ष को आरोपी जवान की पहले से शादी होने की जानकारी मिली तो युवती के पिता ने गदरपुर थाने में तहरीर दी। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि दूल्हा पक्ष ने पूर्व में विवाह होने की जानकारी को छिपाकर रखा। अपने माता-पिता, बहनों के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर गदरपुर में आया। आरोप है कि चौथी शादी करने के दौरान पकड़े जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जवान समेत उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जवान (दूल्हे) को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच एसआई ओमप्रकाश को सौंप दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्याल्दे बिखोती मेले के तीसरे दिन मीना बाजार में खरीददारी को लगी महिलाओं की भीड़
Next: लेनदेन के मामले में कार सवारों ने किया युवक को अगवा करने का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.