Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रात में लगी आग से सात एकड़ गेहूं की फसल जली
  • ऊधम सिंह नगर

रात में लगी आग से सात एकड़ गेहूं की फसल जली

RNS INDIA NEWS 15/04/2022
default featured image

रुद्रपुर। गेहूं के खेतों में आग लगने से कौंधाखेड़ा में छह किसानों की सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि कौधाखेड़ा व ग्राम सुनखरी में करीब 55 एकड़ में भूसा बनाने के लिए छोड़ी नलई जल गयी। ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।
गुरुवार की देर रात्रि नानकमत्ता क्षेत्र में कौंधाखेड़ा में गेहूं की खेतों में आग लग गई। यहां ईश्वर सिंह की एकड़, महेंद्र सिंह की एक एकड़, सुरेश सिंह की एक एकड़, परशुराम की डेढ़ एकड़, महेंद्र की सवा एकड़, गैदा सिंह की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यहां करीब 30 एकड़ में नलई जल गई। ग्राम सुनखरी में आग से 25 एकड़ में नलई जल गई। ग्रामीणों ने रात में ट्रैक्टर और हैरो से जुताई कर आग पर काबू पाया। तेज हवाओं के कारण आग को फैलने से रोकने में ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सितारगंज व सिडकुल से तीन अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए, लेकिन रास्ता खराब होने से आग बुझाने नहीं पहुंच पाए। करीब डेढ़ घंटे में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सुनखरी के ग्राम प्रधान हरनाम सिंह ने नानकमत्ता में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर सितारगंज, सिडकुल या खटीमा से अग्निशमन वाहन आते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों को पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। उन्होंने नानकमत्ता का अलग अग्निशमन कार्यालय खोलने व अलग से अग्निशमन वाहन भेजने की मांग की। ग्राम प्रधान ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर सीएम को भी मांग पत्र भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस तरह से करें सब्जियों की सफाई, कीड़ों के साथ ही कीटनाशक से भी मिलेगा छुटकारा
Next: माँ ने साईकिल दिलाने से मना किया तो युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.