Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टौंस नदी में नहाते हुए दो छात्रों की डूबकर मौत
  • देहरादून

टौंस नदी में नहाते हुए दो छात्रों की डूबकर मौत

RNS INDIA NEWS 15/04/2022
rns featured image new

विकासनगर (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश खोदरी में माजरी के पास टौंस नदी में नहाते समय विकासनगर निवासी दो छात्र टौंस नदी में डूब गए। इस हादसे में एक छात्र को महिला ने बचा लिया जबकि दो छात्रों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। सिरमौर हिमाचल प्रदेश पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पांवटा ले गई है। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले हार्दिक तोमर (16) पुत्र शेर सिंह तोमर उर्फ तिलक सिंह गुरुजी मूल निवासी लकस्यार हाल निवासी दिनकर विहार, अरुण (15) पुत्र धर्म सिंह निवासी सांई मंदिर के समीप कैनाल रोड लाइन जीवनगढ़ और एक अन्य साथी शुक्रवार की सुबह दस बजे ट्यूशन पढऩे के लिए निकले थे। तीनों दोस्त कक्षा दस में पढ़ते थे, लेकिन रास्ते में टौंस नदी में छात्रों ने नहाने का प्लान बना। तीनों ट्यूशन पढऩे जाने के बजाय डाकपत्थर बैराज होते हुए पुल पार कर हिमाचल प्रदेश के खोदरी चले गये। खोदरी से तीनों गुप्त सहस्रधारा के समीप माजरी में टौंस नदी में नहाने पहुंच गये। तीनों जैसे ही नदी में नहाने के लिए उतरे तो नदी की तेज धारा की चपेट में आ गये। तीनों ने शोर मचा दिया।इसी दौरान शोर सुनकर एक महिला वहां पहुंची। महिला ने एक किशोर को बचा लिया। लेकिन हार्दिक और अरुण नदी की तेज धारा में कुछ दूर तक बहने के बाद लापता हो गये। महिला की सूचना पर हिमाचल और डाकपत्थर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने हार्दिक और अरुण के शव बरामद किए। चौकी इंचार्ज डाकपत्थर जयवीर सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों के शव पांवटा पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। पांवटा पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर बुलाया है। दोनों के पोस्ट मार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हार्दिक और अरुण की मौत से घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बेहाल हैं। बच्चों की मौत से दिनकर विहार और लाइन जीवनगढ़ में मातम पसरा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सीएम।। लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Next: रणबीर-आलिया की शादी में छाया सैफ-करीना का नवाबी रंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.