Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बीकेटीसी की 22 सदस्यीय एडवांस टीम केदारनाथ रवाना
  • रुद्रप्रयाग

बीकेटीसी की 22 सदस्यीय एडवांस टीम केदारनाथ रवाना

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की 22 सदस्यीय एडवांस टीम गुरुवार को ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। देर शाम तक टीम केदारनाथ धाम भी पहुंच गई। इस दल द्वारा केदारनाथ में यात्रा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और सीईओ बीडी सिंह के निर्देशों पर टीम केदारनाथ रवाना हुई। अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस बार यात्रियों की अत्यधिक संख्या में केदारनाथ आने की संभावनाओं को देखते हुए बीकेटीसी के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि गुरुवार को सुबह 8 बजे सहायक अभियंता गिरीश देवली के नेतृत्व में 22 कर्मचारियों का दल केदारनाथ के लिए रवाना हो गया। जबकि 12 अप्रैल को समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंच गया था। इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई तथा बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुल रहे हैं। दल में अवर अभियंता विपिन कुमार सहित फार्मासिस्ट लोकेंद्र रिवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला सहित कर्मचारी एवं स्वयं सेवक शामिल हैं। केदारनाथ पहुंचने के बाद यह दल शीघ्र ही केदारनाथ में मंदिर परिसर में साफ सफाई, पेयजल, विद्युत, पूजा काउंटरों को, दर्शन पंक्ति सहित सामान्य मरम्मत के कार्य पूर्ण करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 मई को द्वितीय केदार मदमहेश्वर और 6 मई को तृतीय केदार तुंगनाथ के खुलेंगे कपाट
Next: गौरीकुंड में विधि-विधान से खुले मां गौरामाई के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.