Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले में न्योजूला धड़े के रणबांकुरों ने भेंटा ओड़ा
  • अल्मोड़ा

ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले में न्योजूला धड़े के रणबांकुरों ने भेंटा ओड़ा

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट में पाली पछांऊ के ऐतिहासिक और पौराणिक स्याल्दे बिखोती मेले का आगाज कल बुधवार को विमांडेश्वर मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। बिखोती मेले की पहचान नगाड़े, निशानों के साथ नृत्य, झोड़ा चांचरी करते हुए ग्रामीण विमांडेश्वर मंदिर पहुंचे। आपको बता दें कि ऐतिहासिक स्याल्दे मुख्य मेले में नगाड़े की गर्जना व हुड़के की घमक के साथ वीररस की हुंकार ने हिमालयी गौरवशाली अतीत के दर्शन कराए। सरंकार नृत्य ने जहां रणकौशल की बानगी दी। वहीं प्रेम व श्रृंगार रस से लबरेज झोड़ा व चांचरी ने माहौल में अलग ही मिठास घोली। वहीं रणसिंग की गगनभेदी धुन के बीच न्योजुला धड़े के जोशीले रणबांकुरों ने ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। पौराणिक रस्म झोड़ा व चांचरी की उमंग से सराबोर रही। मुख्य स्याल्दे मेले को देखते हुए सुबह से ही महिलाओं की टोलियां मुख्य चौराहे पर जुटनी शुरू हो गई थी। शाम को न्योजूला धड़े की ग्राम बमनपुरी, सलालखोला, ध्याड़ी, विद्यापुर, जमीनीवार-जमीनीपार, इड़ा, हाट, कोला, छतिना, काहाली के रणबांकुरों ने नौ जोड़े नगाड़े निसाणों के साथ ओड़ा भेंटा। इस दौरान पूरा नगर त्रिशूल सजे निषाणों से लदा हुआ था। हालांकि मौसम ने भी अपना रुख बदल दिया था बारिश की बूंदाबादी के साथ भी कौतीकारो में रौनक देखने को मिली लेकिन कुछ समय के लिए व्यापारियों के चेहरों में मायूसी छा गई थी। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी अच्छी रही।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी भगवान महावीर और डा अम्‍बेडकर को श्रद्धांजलि
Next: जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ईंधन की ओर बढ़ने की यात्रा में आईआईपी का अहम योगदान: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.