Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फुलसूंगा में साढ़े तीन एकड़ में अवैध निर्माण ध्वस्त
  • ऊधम सिंह नगर

फुलसूंगा में साढ़े तीन एकड़ में अवैध निर्माण ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण, तहसील प्रशासन और नगर निगम की टीम ने फुलसूंगा में साढ़े तीन एकड़ में बगैर नक्शे के किए जा रहे निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। निर्माण कार्य ध्वस्त करने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं टीम की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में बगैर नक्शा पास कर निर्माण कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया। शनिवार को जिला प्राधिकरण के सचिव एनएस नबियाल के नेतृत्व में टीम फूलसुंगा में रामा विहार कॉलोनी पहुंची। यहां टीम ने प्राधिकरण से बगैर नक्शा पास किए बनाई जा रही सड़क और बिजली के पोल लगाने के लिए बनाए गए पिलरों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि रामा विहार कॉलोनी में अशोक कुमार नाम के व्यक्ति के द्वारा बगैर नक्शा पास कराए साढ़े तीन एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां सड़क निर्माण व अन्य कार्य चल रहा था। अब निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। साथ ही जो कार्य हो रहा था उसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया है। कहा कि बगैर नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। वहीं कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में किसी भी प्रकार का विरोध न हो इसके लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार नीतू डांगर, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी समेत प्राधिकरण की टीम मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा सवार गम्भीर
Next: कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बूस्टर डोज के दामों में आई बड़ी गिरावट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.