
श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगवान से एक किमी आगे बैंड नाम स्थान पर एक कार दोपहर तीन बजे बाद गहरी खाई में जा गिरी। जिसके वाहन चालक ही एक मात्र सवार था। जिसका अभी नाम पता नहीं चल रहा पा रहा है। कार हरियाणा नंबर की है। सड़क मार्ग से खाई काफी दूर होने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को नदी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली कीर्तिनगर निरीक्षक चन्द्रभान ने बताया कि बगवान से एक किमी आगे बैंड नाम स्थान पर एक कार सड़क से काफी नीचे खाई में गिरकर नदी किनारे गिर गई। जिससे एक ही व्यक्ति सवार था। जो कार के अंदर ही फंसा पड़ा था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत से व्यक्ति के शव को नदी से ऊपर लाये। उन्होंने कहा कि अभी युवक की जानकारी का पता नहीं चल पा रहा है।
वहीं देवप्रयाग और बगवान के बीच सड़क मार्ग की स्थिति ठीक नहीं है। कई स्थानों पर अभी ड्रेजर जोन बने हुए है। राजमार्ग कई स्थानों पर अभी पहाड़ी न काटे जाने के कारण सड़क मार्ग संकरा बना हुआ है। लोगों ने देवप्रयाग और बगवान के बीच सड़क मार्ग की स्थिति ठीक करने की मांग की है।

