Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नौ साल बाद फिर शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालय गौरीकुंड
  • रुद्रप्रयाग

नौ साल बाद फिर शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालय गौरीकुंड

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के प्रावि गौरीकुंड में नौ साल बाद एक बार फिर से पठन पाठन शुरू हो गया। शुक्रवार को विधिवत विद्यालय में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया। विद्यालय में अभी तक 14 छात्र एवं छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। वर्ष 2013 में यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव गौरीकुंड का आधा हिस्सा आपदा की भेंट चढ़ गया था। वहीं आपदा से डरे सहमे ग्रामीणों ने अपने बच्चों को अन्यत्र विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया था। जिससे यहां छात्र संख्या शून्य हो गयी और विद्यालय बंद हो गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र विहीन होने के कारण गौरीकुंड स्थित राप्रावि बंद हो गया था, साथ ही इस दौरान किसी भी शैक्षिक सत्र में विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में इस विद्यालय को स्थानीय अभिभावकों की पहल पर विद्यालय दोबारा संचालन कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग का आभार जताया है। वहीं 2022 के विधानसभा चुनावों में जब उपजिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा यहां पहुंचे तो उन्होंने विद्यालय के बंद होने की जानकारी ली। जिसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की गई और विद्यालय को दुरुस्त किया गया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से अब यहां 14 छात्र प्रवेश ले चुके हैं और विधिवत कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। नौ वर्षों के बाद विद्यालय शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद बच्चे पांच किमी दूर सोनप्रयाग में पढ़ाई करने जा रहे थे। वहीं अब विद्यालय में पुनः पढ़ाई शुरू होने से काफी सहूलियत मिलेगी। उपखंड शिक्षाधिकारी अवतार सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर उपखंड शिक्षाधिकारी अवतार सिंह राणा,प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह,अध्यापक रामदत्त गोस्वामी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करे सरकार
Next: स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.