Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सेवा समाप्ति के विरोध में कोरोना वॉरियरों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

सेवा समाप्ति के विरोध में कोरोना वॉरियरों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात 195 आउटसोर्स कर्मियों ने सेवा समाप्ति के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित भेजा। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने आंदोलित कर्मचारियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय से बस स्टेशन, धारा रोड होते हुए डीएम कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान उनकी जान खतरे में डालकर उनसे काम लिया। कोविड काल समाप्त होने के बाद सरकार ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। कई परिवार आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन आदि पर ही निर्भर हैं। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान विधायक राजकुमार पोरी ने आंदोलित कर्मचारियों से मुलाकात कर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता कर उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रशांत रावत, मोहित, मालती, सुनील रावत, प्रीति आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्‍यमंत्री धामी मिले राजनाथ से, कहा विकास के नये आयाम हमारी प्रा‍थमिकता
Next: खाई में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.