Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • जालसाजों की नजर से राम मंदिर भी नहीं बचा, राम मंदिर ट्रस्ट से जालसाजों ने निकाले लाखों रुपये
  • उत्तर प्रदेश

जालसाजों की नजर से राम मंदिर भी नहीं बचा, राम मंदिर ट्रस्ट से जालसाजों ने निकाले लाखों रुपये

RNS INDIA NEWS 10/09/2020
06_08_2020-mandir_20597401-01

चैक क्लोनिंग कर निकाले रुपये

अयोध्या। राम मंदिर का अभी शिलान्यास ही हुआ है कि राम मंदिर ट्रस्ट के खाते से जालसाजों ने लाखों रुपये हड़प लिए। यह फर्जीवाड़ा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 2 बैंकों से हुआ है। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने चैक क्लोनिंग करके रुपये निकाले हैं। जालसाजों ने जब तीसरी बार रुपये निकालने का प्रयास किया तो ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन द्वारा सूचना दी गई।

अभी तक कुल 6 लाख रुपये दो किश्तों में निकाले जा चुके हैं जिनमें पहली बार 1 सितंबर को 2.5 लाख का चैक और दो दिन बाद दूसरी बार 3.5 लाख का चैक लगाया गया। तीसरी बार 9 लाख 86 हजार का तीसरा चैक लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगाया गया था जिसके वेरिफिकेशन के लिए बुधवार दोपहर ट्रस्ट को SBI द्वारा पूछा गया तो ट्रस्ट की तरफ से इनकार किया गया। जब महामंत्री चंपत राय ने चैक बुक से देखा तो पता चला कि इस नंबर का चैक अब तक चेकबुक में ही था। जब पहले ट्रांसफर हुए पैसों की चैक संख्या मिलाई गई तो वो भी चैकबुक में लगे मिले। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का भारतीय स्टेट बैंक नए घाट अयोध्या में अकाउंट खुला हुआ है। जिसमें ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र सिग्नेचर अथॉरिटी हैं। भुगतान सिर्फ इन्हीं के दस्तखत से हो सकता है।


अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

फर्जीवाड़े का पता चलते ही हड़कंप मच गया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जब खाता चेक किया तो छह लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मामले की जानकारी अयोध्या पुलिस को देते हुए अयोध्या कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 658 /20 धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आईटी सेल सहित दो टीमें बनाई है। भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। यहीं से फर्जीवाड़ा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों का कोविड के नाम पर बार्डर पर हो रहा उत्पीडऩ: प्रीतम सिंह
Next: आज का राशिफल 10 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.