Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बगैर पहचान पत्र के नगर में फेरी लगाने वालों की आई बाढ़
  • बागेश्वर

बगैर पहचान पत्र के नगर में फेरी लगाने वालों की आई बाढ़

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

व्यापारियों ने पुलिस से सत्यापन अभियान तेज करने की मांग

बागेश्वर। बागेश्वर में गर्मी बढ़ते ही मैदानी क्षेत्र से लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। यहां उन्हें बदन जलाने वाली गर्मी से राहत मिलती है। इन दिनों जिले में फेरी लगाने वालों की बाढ़ आ गई है। ये कहां से आए हैं और कहां रह रहे हैं। इसकी सही जानकारी पुलिस को भी नहीं रहती है। इनमें से अधिकतर लोगों के पास फेरी लगाने का लाइसेंस भी नहीं है। व्यापारियों ने पुलिस से सत्यापन अभियान तेज करने की मांग की है। जिला मुख्यालय में नगर क्षेत्र में कबाड़ खरीदने, फेरी लगाने वाले तथा साधु के रूप में कई लोग नजर आ रहे हैं। अप्रैल लगने के बाद इनमें एकाएक बढ़ोत्तरी होने लगी है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सत्यापन और पालिका व जिपं में पंजीकरण किए बगैर घूमने से लोगों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पूर्व में बाहरी तत्वों द्वारा चोरी और महिलाओं के सोना चांदी की सफाई के नाम पर ठगी के मामले आने से लोग आशंकित रहते हैं। व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में फड़, कबाड़ का काम करने वाले बाहरी लोगों को पालिका के द्वारा जारी पहचानपत्र के बाद ही नगर में घूमने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, अनिल कार्की, बबलू जोशी, सूरज जोशी, कैलाश गड़िया, गोपाल नेगीआदि ने पुलिस अधीक्षक से बिना सत्यापन और पंजीकरण के फेरी लगाने वाले लोगों पर नकेल कसने की मांग की है। इधर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सत्यापन कराने के निर्देश पहले से हैं। यदि कोई बगैर सत्यापन के जिले में रहते पकड़ा गया तो कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती ने गटका जहर, मौत
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता पिता-पुत्र का नहीं चला पता

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.