Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय ठग और एक्सटॉर्शन गैंग के 8 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय ठग और एक्सटॉर्शन गैंग के 8 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने अंतरराष्ट्रीय ठगों और एक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिल्ली, जोधपुर और गुरुग्राम से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सीधे कनेक्शन चीन से हैं और यह गिरोह बेहद ऑर्गेनाइज्ड तरीके लोगों से पैसा उगाही करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 25 से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज भी कराए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 16 डेबिट कार्ड, 22 चेक बुक और 26 पासपोर्ट भी जब्त किए हैं। डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने अब तक दिल्ली, जोधपुर राजस्थान, गुरुग्राम हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से 8 लोगों को कर्ज देने के नाम पर निर्दोष लोगों से पैसे वसूलने और उन्हें धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चीन से सीधे संपर्क के साथ अंतरराष्ट्रीय जालसाजों और जबरन वसूली करने वालों के एक सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है। यह गिरोह विभिन्न देशों से क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग करता था। इस गिरोह में शामिल 3 चीनी नागरिकों की संलिप्तता की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि चीन में बैठे गिरोह के सरगना तक पैसा क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पहुंचाया जाता था। पुलिस ने तीन चाइनीज नागरिकों का भी पता लगाया है, जो इस गिरोह से जुड़े हुए थे। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि धोखाधड़ी और उगाही से लिए गए रकम को चीन, हॉन्गकॉन्ग और दुबई तक इन तीनों चाइनीज नागरिकों के अकाउंट में क्रिप्टो करेंसी के जरिये पहुंचाया जाता था।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये स्कैम कई करोड़ रुपये का गया। अब तक इनके एक अकाउंट में ही 8.25 करोड़ रुपये का पता चला है। साथ ही इस गिरोह के 25 और अकाउंट की भी पुलिस को जानकारी मिली है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह टारगेट के मोबाइल फोन को हैक करके उसमें एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते थे और फिर उसके पर्सनल डेटा को एक्सेस करते थे। इसी तरीके से ये गिरोह पीडि़त से पैसा उगाही करते थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने कई महिलाओं की फोटो के साथ छेडख़ानी कर उनसे भी उगाही की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल की प्रथम महिला आरजू राणा देउबा ने एम्स का किया दौरा
Next: वह दिन बहुत करीब… जब कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस लौटेंगे : मोहन भागवत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.