Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फसल देखने गए किसान को हाथियों ने कुचलकर मार डाला
  • नैनीताल

फसल देखने गए किसान को हाथियों ने कुचलकर मार डाला

RNS INDIA NEWS 08/09/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। कॉर्बेट पार्क से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग में अपनी फसल देखने गए किसान को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। सुबह खेत में उसका कुचला शव मिला और आस-पास हाथियों के पद चिह्न से घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार मालधन के तुमडिय़ा डैम निवासी हिम्मत सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह सोमवार देर रात जंगल से सटे खेत में फसल देखने गया था। रात करीब 12 बजे घर लौटते वक्त वहां हाथियों के झुंड के साथ खड़े हाथी ने हिम्मत सिंह पर हमला कर दिया। किसान ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की मगर हाथी ने उसे पैरों तले कुचल दिया। हिम्मत की मौके पर ही मौत हो गई। किसान के देर रात तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह हिम्मत का शव कुचली हालत में खेत में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार शव के आस पास हाथियों के पैरों के निशान थे। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि हिम्मत अपने पीछे बेटी और तीन बेटे छोड़ गया। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है। झुंड में आया था हाथी, देखते ही हमला किया वन कर्मचारी के अनुसार घटना स्थल पर कई हाथियों के पैरों के निशान हैं। हाथी झुंड में आया था और हिम्मत को देखते ही एक ने हमला कर दिया। गांव के लोगों से इस इलाके में नहीं आने को कहा गया है। वन्यजीव दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा रामनगर। मालधन के तुमडिय़ा डैम में पहली बार हाथी के हमले में ग्रामीणों की मौत के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि गांव में हाथी, बाघ आदि आते रहते हैं। कई बार वन विभाग को बताया गया है। मगर वन विभाग की लापरवाही के चलते किसान की जान चली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन पर दिया पति ने तीन तलाक , मुकदमा दर्ज जांच शुरू
Next: सवा सौ कुंतल अवैध लीसा लदे ट्रक संग 3 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.