Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ जवान को दी अंतिम विदाई
  • बागेश्वर

सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ जवान को दी अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 08/09/2020
07 (8)

बागेश्वर। ड्यूटी के दौरान मारे गए बीएसएफ के जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरयू-गोमती संगम तट पर चचेरे भाई रमेश सिंह गढिय़ा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बीएसएफ के जवानों ने सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी गई। इधर जवान के निधन से गांव में शोक की लहर है। दफौट क्षेत्र के नायल गांव का जवान प्रदीप सिंह दफौटी (40) राजस्थान के बाड़मेर में तैनात था। रविवार को उनका अचानक निधन हो गया। सोमवार की रात को बीएसएफ के जवान सडक़ मार्ग से उसका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। शव के गांव पहुंचते ही परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमडऩे लगी। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मंगलवार की सुबह गांव से जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। सरयू-गोमती तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां शिव कुमार, राघव, अनूप सिंह, मोहन सिंह डसीला सहित 14 जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, कोतवाल डीआर वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने जवान के शव पर पुष्पचक्र चढ़ाया। वहीं भजपा के पूर्व विधायक शेर सिंह गढिय़ा और पैरा मिलिट्री फोर्स के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इधर जवान की मौत से बीएसएफ से रिटायर्ड पिता मोहन सिंह दफौटी, पत्नी, तीन बच्चे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार की शुद्धि-बुद्धि को कर्मचारियों ने रखा उपवास
Next: आज मिले 658 कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.