Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मरने से पहले प्रियंका ने अंतर्वस्त्र में छिपाया सुसाइड नोट, डॉक्टर ने पुलिस को सौंपा
  • राष्ट्रीय

मरने से पहले प्रियंका ने अंतर्वस्त्र में छिपाया सुसाइड नोट, डॉक्टर ने पुलिस को सौंपा

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। शहर में रंगपंचमी के दिन एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। डॉक्टर को पोस्टमार्टम के दौरान उसके अंर्तवस्त्र में चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। डॉक्टर ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया। मृतका ने इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पति राहुल, सास और ननदों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। यह भी लिखा कि वो राहुल की पहली पत्नी से हुई बेटी को भी मार देंगे। पुलिस के मुताबिक महिला ने सुसाइड नोट एक दिन में नहीं लिखा। बल्कि शादी के बाद एक साल के दौरान उसे पति, सास और ननद की जितनी प्रताडऩाएं याद आती गई वह लिखी गई होगी। प्रियंका ने सुसाइड नोट के पहले पेज पर पति राहुल चौहान के बारे में लिखा। उसने बताया कि वह उससे बहुत प्रेम करती है, लेकिन पति उसी बात नहीं समझ रहा और सास के बहकावे में आकर मारपीट करता है। राहुल पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिससे उसे नौ साल की बेटी है। वो उस बच्ची को भी मेरी तरह प्रताडि़त करके मार देगा। प्रियंका ने अगले दो पेज पर सास पारूबाई की प्रताडऩा लिखी। उसने लिखा, सास बिना वजह परेशान करती है। इसके बाद उसने सास-बहू के बीच सालभर में हुए लड़ाई-झगड़ों का जिक्र किया। आखिरी पन्ने में अपनी ननद, आशा, प्रिंकी व एक अन्य के मायके आने पर प्रताडि़त करने की बात लिखी। प्रियंका ने लिखा कि उसकी मौत बेकार नहीं जानी चाहिए। पति, सास और ननद को इसकी सजा मिलनी चाहिए। प्रियंका को सबसे पहले उसकी सास ने फंदे पर लटकते देखा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को जब पोस्टमार्टम रूम में ले जाया गया तो यहां महिला के अंतर्वस्त्र में एक सुसाइड नोट मिला। टीआई सतीश द्विवेदी के मुताबिक मामला गुरुशंकर नगर का है। यहां रहने वाली प्रियंका चौहान का शव रंगपंचमी के दिन फंदे पर लटकते हुए मिला था। उसका पति राहुल चौहान नगर निगम में ड्राइवर है। वह उस समय ड्यूटी पर गया हुआ था। पुलिस ने सास पारूबाई और पति राहुल से पूछताछ की लेकिन किसी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई। दूसरे दिन बुधवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर रहे डॉ. भरत वाजपेयी को महिला के ब्लाउज से एक सुसाइड नोट मिला। जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में नवविवाहित ने पति राहुल और सास पारूबाई पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। प्रियंका के अंजड़ में रहने वाले पिता अमृत ने बताया कि करीब छह महीने पहले प्रियंका को राहुल घर के बाहर छोडक़र चला गया था। तब दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। प्रियंका ने बताया कि वह मोबाइल पर किसी अन्य महिला से बात करता है। यह पिय्रंका को छोडक़र तीसरी शादी करने की बात कहता था, लेकिन बेटी का घर नहीं बिगड़े इसलिए हमने रिश्तेदारों को बुलाकर राहुल को समझाया और प्रियंका को ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भी दादाद ने बेटी को प्रताडि़त करना बंद नहीं किया। आज हमारे पास बेटी ही नहीं है। उसकी मौत के जिम्मेदार  ससुराल वालों पर कार्रवाई होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेडियम टहलने गई वृद्धा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: राशिफल 27 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.