Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्राधिकरण समाप्ति की मांग को लेकर जारी रहेगा आन्दोलन, संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

प्राधिकरण समाप्ति की मांग को लेकर जारी रहेगा आन्दोलन, संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 21/03/2022
IMG-20220321-WA0029

अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक आज समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में नगरपालिका के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा तय किया गया कि 29 मार्च से पूर्व की भांति प्रत्येक मंगलवार को समिति गांधी पार्क चौहानबाटा में धरना देगी तथा सरकार से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र सम्बन्धित सभी अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिका को देने की मांग करेगी। इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि विगत माह सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के कारण सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अपना आन्दोलन कुछ समय के लिए स्थगित किया था। उन्होंने आगे बताया कि जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर समिति पुनः आन्दोलन को बदस्तूर जारी रखेगी। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आम जनता से वार्ता की गयी। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने बताया कि नवम्बर 2017 में भाजपा की सरकार ने जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को समूचे पहाड़ी क्षेत्र में तुगलकी फरमान से लागू कर दिया था जिसका संघर्ष समिति एवं स्थानीय जनता लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से संघर्ष समिति समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आन्दोलन कर रही है। परन्तु अभी तक सरकार के द्वारा इसे समाप्त नहीं किया गया है। कुछ माह पूर्व जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को राज्य सरकार द्वारा स्थगित किया गया जो समस्या का हल नहीं है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर भवन मानचित्र सम्बन्धित अधिकार नगरपालिका को नहीं दे देती तब तक संघर्ष समिति का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सर्वदलीय संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों, समस्त राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों एवं आम जनता से अपील की है कि 29 मार्च से होने वाले जनहित के इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी दें। बैठक का संचालन समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। बैठक में समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, उपपा की केन्द्रीय सचिव आनन्दी वर्मा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, कांंग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, हेम चन्द्र जोशी, राजू गिरी, फाकिर खान सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजवा ने मुकर्रर कर दिया इमरान खान के इस्तीफे का समय
Next: दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कराची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.