Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाध्यापक पर बच्चों से कच्ची खाद्य सामग्री मंगाने का आरोप
  • देहरादून

प्रधानाध्यापक पर बच्चों से कच्ची खाद्य सामग्री मंगाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। कालसी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों पर छात्रों से दाल, सब्जी, मिर्च समेत अन्य कई कच्ची खाद्य सामग्री मंगाए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस आशय का ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी को प्रेषित कर ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अभिभावकों के साथ अभ्रदता करने और बच्चों की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ने का भी आरोप लगाया। उप शिक्षाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में ग्रामीण अभिभावकों ने बताया कि सरकारी जूनियर हाईस्कूल में अध्ययनरत उनके नौनिहालों से एमडीएम के लिए कच्चा राशन घर से मंगाया जा रहा है। इस बावत जानकारी लेने ग्रामीण शनिवार को विद्यालय पहुंचे तो वहां दस बजे तक कोई भी शिक्षक नहीं मिले। इस दौरान बच्चों ने खुद ही विद्यालय का ताला खोलकर प्रार्थना कर ली थी। दस बजे प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक से जब खाद्य सामग्री मंगाए जाने के विषय में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और बच्चों की वार्षिक परीक्षा की अंकतालिका और उत्तर पुस्तिकाओं को फाड़कर फेंक दिया। बताया कि फाड़ी गई अंकतालिका और उत्तर पुस्तिकाओं को विद्यालय के ही एक अन्य शिक्षक ने उठाकर अपने पास रख लिया। जबकि प्रधानाध्यापक की ओर से अभिभावकों को राजनैतिक रसूख की धमकी दी गई है। ग्रामीणों ने बीईओ से प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन भेजने वालों में बलवीर भंडारी, चतर सिंह, कुंदन सिंह, जवाहर सिंह, नारायण सिंह, मेहर सिंह, जयपाल, सचिन, मुकेश, सोनू आदि शामिल रहे। उधर, खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड में समूह ‘ग’ की आई भर्ती, जल्द करें आवेदन
Next: अनियंत्रित जीप पलटी, पांच घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.