Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रंजिश के चलते छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • हरिद्वार

रंजिश के चलते छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

रुडकी। कई दिन पूर्व शादी समारोह में हुई कहासुनी से नाराज एक पक्ष के युवकों ने चंद्रपुरी गांव से प्रयोगात्मक परीक्षा देने लक्सर आ रहे छात्र को लक्सर में रोक लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मेडिकल कराने के बाद घायल छात्र ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खानपुर के चंद्रपुरी खुर्द गांव का युवक अभिषेक पुत्र धर्मवीर कक्षा 11 में पढ़ता है। पिछले दिनों वह लक्सर के पंडितपुरी गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी में गया था। वहां रायसी के भी कई युवक आए हुए थे। शादी के जश्न के दौरान किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद रायसी के युवक अभिषेक के एक परिचित को पीटने लगे। अभिषेक ने उसे युवकों से बचाकर वापस भेज दिया। आरोप है कि रायसी के युवक उससे रंजिश रख रहे थे। गुरुवार को अभिषेक लक्सर के एक स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए आ रहा था। शेखपुरी गांव के पास रायसी के करीब सात से आठ युवक पहले से घात लगाकर खड़े थे। उन्होंने अभिषेक की बाइक रुकवाई और उसे दौड़ा, दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद अभिषेक सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मेडिकल के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवकों में से एक को कोतवाली में बुलवाया गया है। उसे घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद जरूरी हुआ तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी परिसर में मिली पौधों की 304 प्रजातियां
Next: हौथी की गोलाबारी में छह बच्चों की मौत : सूत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.