Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर में सो रहे डॉक्टर पर प्राणघातक हमला
  • हरिद्वार

घर में सो रहे डॉक्टर पर प्राणघातक हमला

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

रुडकी। जैतपुर में घर के भीतर सो रहे डॉक्टर पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोट लगी है। परिजन उन्हें लक्सर के अस्पताल लाए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृल रूप से छपार (मुजफ्फरनगर) के बड़सू सिकंदरपुर गांव निवासी डॉ. सुरेंद्र सैनी की ससुराल लक्सर के जैतपुर गांव में है। वे दशकों पहले से ससुराल में रह रहे हैं। फिलहाल वे पदार्था की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मकान की पहली मंजिल उन्होंने राजस्थान के युवक को किराए पर दे रखी है। नीचे वह परिवार सहित रहते हैं। गुरुवार को उनके परिवार के सदस्य दूसरी जगह रिश्तेदारी में गए थे। सुरेंद्र मकान में सो रहे थे। किराएदार भी पहली मंजिल पर मौजूद था। इस दौरान अज्ञात बदमाश चारदीवारी फांदकर भीतर घुसे और कंबल ओढ़कर सो रहे सुरेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमला पैरों की तरफ हुआ, जिससे सुरेंद्र के दोनों पैरों पर कई घाव हो गए। सुरेंद्र के पैर की एक अंगुली भी हमले में कटकर अलग हो गई। उन्होंने शोर मचाकर पहली मंजिल पर सो रहे किराएदार को बुलाया, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। किराएदार ने गांव में सुरेंद्र की ससुराल के लोगों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लक्सर के एक अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल रुड़की के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी रुड़की में मानकीकरण पर पाठयक्रम शुरू होगा
Next: आईआईटी परिसर में मिली पौधों की 304 प्रजातियां

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.