Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 15 मार्च को होगी कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े मामले में अगली सुनवाई
  • नैनीताल
  • न्यायालय

15 मार्च को होगी कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े मामले में अगली सुनवाई

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
default featured image

नैनीताल। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कुम्भ मेले में कोरोना टेस्टिंग के फर्जीवाड़े में शामिल मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के सर्विस पार्टनर शरत पंत व मलिका पंत की ओर से दायर जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। कोर्ट ने आज भी दोनों को जमानत नहीं दी। अगली सुनवाई के लिए 15 मार्च की तिथि तय की है। सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ में हुई। शरत पंत व मलिका पंत ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर किया है। इसमें कहा है कि वे मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस में एक सर्विस प्रोवाइडर हैं। परीक्षण और डेटा प्रविष्टि के दौरान मैक्स कॉरपोरेट का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। परीक्षण और डेटा प्रविष्टि का सारा काम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में किया गया था। परीक्षण स्टालों ने जो कुछ भी किया था, उसे राजकीय अधिकारियों ने ही अपनी मंजूरी दी। अगर कोई गलत कार्य कर रहा था तो कुंभ मेले के दौरान अधिकारी चुप क्यों रहे? मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कुंभ मेले के दौरान इनके द्वारा अपने को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी तरीके से टेस्ट आदि किए। बीते वर्ष एक व्यक्ति ने सीएमओ हरिद्वार को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि कुंभ मेले में टेस्ट करने वाली लैब द्वारा उनकी आईडी व फोन नंबर का उपयोग किया गया है। जबकि उनके द्वारा रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के लिए न तो रजिस्ट्रेशन करवाया गया और न ही सैंपल दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरी कार, दो लोग घायल
Next: बीटेक की छात्रा को धमकाने पर दोस्त गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

वैंडर कंपनी पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.