Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल कैबिनेट बैठक: 8200 पदों को भरने की मंजूरी, मुख्यमंत्री आवास योजना में 1300 नए घर बनेंगे, जानें बड़े फैसले
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट बैठक: 8200 पदों को भरने की मंजूरी, मुख्यमंत्री आवास योजना में 1300 नए घर बनेंगे, जानें बड़े फैसले

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में पदों को भरने के अलावा कई अन्य बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने शिक्षा विभाग में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के 8000 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग में इन पदों को एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 200 पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत बीडीओ के पांच पद पदोन्नति आधार पर भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1300 नए घर बनाने की मंजूरी दी गई।

विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की मंजूरी
इसके अलावा बाढ़ और बारिश की वजह से मकान बहने या नुकसान की स्थिति में प्रभावितों को 1.30 लाख रुपये मिलेंगे। कैबिनेट में नई आबकारी नीति को मंजूरी नहीं मिली है। नीति को अब अगली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एक संशोधन विधेयक विधानसभा के सत्र में आएगा। शहरी निकाय अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है। जिसके तहत शिमला नगर निगम में वार्डों  की संख्या 41 किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट में शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की मंजूरी प्रदान की गई है।

पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के सभी पद एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी भरेगी
पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे। निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसे संबंधित स्कूल सहित पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी। पहले आठ हजार में से चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा से भरे जाने प्रस्तावित थे, लेकिन इस पर विवाद के चलते अब सभी पदों को एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से भरे जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत सब स्टेशन से चोरी के प्रयास को लोगों ने किया विफल
Next: मौसम: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, तिंदी के पास हिमस्खलन से पांच वाहन फंसे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.