Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में नाबालिग से छेड़छाड़ में प्रधान समेत दो पर केस
  • पौड़ी

पौड़ी में नाबालिग से छेड़छाड़ में प्रधान समेत दो पर केस

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
default featured image

पौड़ी। पौड़ी तहसील के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी प्रधान व सा‌थी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा राजस्व पुलिस ने आरोपी प्रधान, साथी व उसकी पत्नी के खिलाफ पीड़ित नाबालिग किशोरी के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट करने, चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओ में भी मुकदमा दर्ज किया है।

पौड़ी तहसील के एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व उसके साथी ने एक नाबालिग किशोरी से बीती 13 फरवरी को एक मंदिर परिसर में छेड़छाड़ की घटना की। पीड़ित नाबालिग के पिता ने स्थानीय प्रशासन को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत को वापस लिए जाने का दबाव बनाने को लेकर आरोपी ग्राम प्रधान, साथी व उसकी पत्नी ने बीती 2 मार्च की देरशाम पीड़ित के घर जाकर नाबालिग किशोरी के परिजनों से मारपीट करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने डीएम से भी मामले की शिकायत की थी। डीएम ने नायब तहसीलदार पौड़ी को जांच करते मामले में मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए थे। राजस्व पुलिस ने मामले में दो मुकदमें दर्ज किए हैं।

तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल ने बताया कि नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान व साथी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि पीड़िता के घर पहुंच मारपीट की घटना पर आरोपी प्रधान, साथी व उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट, चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओ में भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थत्यूड़ सूक्तियांणा निवासी युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Next: टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.