Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मां ने गटका जहर, अपनी 11 माह की बच्ची को भी खिलाया, बेटी की मौत
  • बागेश्वर

मां ने गटका जहर, अपनी 11 माह की बच्ची को भी खिलाया, बेटी की मौत

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर में घर पर हुए झगड़े के बाद एक महिला ने अपनी 11 माह की मासूम बच्ची को जहर खिलाकर खुद भी जहर गटक लिया। परिजन दोनों को सीएचसी बैजनाथ ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना बैजनाथ के कोठूं रामपुर निवासी सूरज नाथ की पत्नी रमा गोस्वामी ने रविवार दोपहर घरेलू कामकाज निपटाए, इसके बाद उसने अपनी 11 माह की बच्ची प्राची को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। जब वह कमरे में उल्टियां करने लगी तो परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी हुई। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण महिला और बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज शुरू किया गया। चिकित्सालय की सूचना पर बैजनाथ थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट और अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ बैजनाथ पहुंचे और बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि महिला की हालत अभी नाजुक है। उसका सीएचसी बैजनाथ में उपचार चल रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पहले मासूम बच्ची को जहर दिया और बाद में खुद भी पी लिया। मामले में पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। मामले की सूचना महिला के मायके में भी दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध कनेक्शन के खिलाफ जल संस्थान सख्त
Next: कपड़ा व्यापारी के लिए फरिश्ता बनी यातायात पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.