Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मूसरी घूमने आई छात्रा से नाई ने किया दुष्कर्म
  • देहरादून

मूसरी घूमने आई छात्रा से नाई ने किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

देहरादून। परिवार के साथ मथुरा से मसूरी घूमने आई किशोरी दून रेलवे स्टेशन से लापता हो गई। गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। किशोरी फरीदाबाद स्थित पेइंग गेस्ट हाउस से मथुरा जिले में नाई का काम करने वाले युवक के संग मिली। दोनों के मिलने पर पता लगा कि आरोपी तीन साल से उसके संपर्क में था। किशोरी परिवार संग यहां घूमने आई तो वह भी आया और छात्रा से दूरी बनाए रहा। जाते वक्त दून रेलवे स्टेशन पर किशोरी परिजनों से दूर हुई तो आरोपी उसे भगा ले गया।

प्रकरण को लेकर मथुरा निवासी महिला ने बीते तीन मार्च को जीआरपी थाने में तहरीर दी। कहा कि उनका परिवार मथुरा से मसूरी घूमने आया था। तीन मार्च को वह ट्रेन से मथुरा जाने के लिए दून रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उनकी साढ़े सत्रह वर्ष की बेटी लापता हो गई। केस दर्ज कर जांच की गई तो किशोरी का फुटेज आईएसबीटी पर मिला। इसके बाद कहां गई, पुलिस को पता नहीं लगा। पुलिस ने किशोरी के भाई को लेकर उसकी तलाश शुरू की। टीम मथुरा पहुंची तो किशोरी के भाई के मोबाइल पर एक फोन आया। कहा कि लड़की उनके यहां गेस्ट हाउस में है। पुलिस वहां पीजी में पहुंची तो वह कोसीकला, मथुरा निवासी इमरान के साथ मिली। इमरान नाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले तीन साल से उसके संपर्क में था। आरोपी तीन साल से डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। गेस्ट हाउस में भी उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भगा ले जाने साथ ही दुष्कर्म और पोक्सो की धारा बढ़ाई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी एसपी जीआरपी अपर्ण यदुवंशी ने पुलिस टीम की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से परेशान किशोरी ने लगाई गंगनहर में छलांग
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.