Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक से परेशान किशोरी ने लगाई गंगनहर में छलांग
  • हरिद्वार

युवक से परेशान किशोरी ने लगाई गंगनहर में छलांग

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
default featured image

रुड़की। किशोरी ने युवक से परेशान होकर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। किशोरी को डूबता देख गंगनहर घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किशोरी को सकुशल बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि दो लड़कियों की शादी मुजफ्फरनगर जिले के सुझड़ू गांव में की है। कुछ दिन पूर्व एक दामाद के साथ सुझड़ू निवासी युवक उनके घर आया था। उसके बाद उसने किशोरी के साथ बातचीत शुरू कर दी। किशोरी के पिता ने युवक पर आरोप लगाया कि कुछ आपत्तिजनकर फोटो लेकर वह ब्लैकमेल कर जबरन उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। किशोरी के शादी नहीं करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। जिस कारण किशोरी ने परेशान होकर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया। गनीमत रही कि कुछ लोगों ने गंगनहर में कूदकर किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने जीता स्लोवाक बैडमिंटन ओपन
Next: मूसरी घूमने आई छात्रा से नाई ने किया दुष्कर्म

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.