Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेलीकॉप्टर जॉय राइड: आसमान से निहार सकेंगे शिमला की खूबसूरत वादियां
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

हेलीकॉप्टर जॉय राइड: आसमान से निहार सकेंगे शिमला की खूबसूरत वादियां

RNS INDIA NEWS 03/03/2022
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की खूबसूरत वादियों का नजारा अब सैलानी आसमान से भी देख सकेंगे। बंगलूरू और अहमदाबाद की तर्ज पर शिमला में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू करने की तैयारी है। शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से यह सुविधा मिलेगी।  पर्यटन विभाग ने इस समर पर्यटन सीजन में यह सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। सैलानियों को करीब 15 मिनट की राइड के लगभग 1800 रुपये खर्च करने होंगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलते ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
शिमला आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर जॉय राइड के जरिये हवा में उड़ने का आनंद ले सकेंगे। जॉय राइड के दौरान सैलानी शिमला की खूबसूरत वादियों के अलावा शिमला शहर का बर्ड आई व्यू, तारादेवी की चोटी और छराबड़ा का जंगल देख पाएंगे। जॉय राइड के लिए एक बार में पांच लोग हेलीकॉप्टर में सवार हो सकेंगे। सैलानियों को पर्यटन विभाग की वेबसाइट के जरिये भी हेलीकॉप्टर जॉय राइड की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है।

संजौली हेलीपोर्ट से शुरू होगी जॉय राइड : अमित
पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप निदेशक ने कहा कि संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू करने की तैयारी है। 15 मिनट की राइड के करीब 1800 रुपये चुकाने होंगे। हेलीपोर्ट पर हॉट एयर बैलून की उड़ान शुरू करने की भी योजना है। इस समर टूरिस्ट सीजन में दोनों सेवाएं शुरू करने प्रयास किया जा रहा है।

हॉट एयर बैलून भी उड़ेगा
संजौली हेलीपोर्ट से समर टूरिस्ट सीजन में हॉट एयर बैलून की उड़ान शुरू करने की भी योजना है। यह बैलून 500 से 800 फीट की ऊंचाई तक उड़ेगा। एक बार में 10 से 15 लोग इसमें उड़ान भर सकेंगे। 200 रुपये का टिकट होगा। उड़ान की अवधि करीब 20 से 25 मिनट रहेगी। हॉट एयर बैलून से सैलानी पूरे शहर का नजारा देख सकेंगे। इसे उड़ाने के लिए प्रशिक्षित पायलटों को बुलाया जाएगा। सुरक्षित उड़ान के लिए बैलून की रस्सी का एक सिरा जमीन से बंधा रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल: एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत, 15 घायल
Next: आपस में भिड़े भिखारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.