Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ पहुंचे पौड़ी
  • पौड़ी

गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ पहुंचे पौड़ी

RNS INDIA NEWS 28/02/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में अपने दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए हरिद्वार डिवीजन व राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ पहुंचे है। विशेषज्ञों का कहना है कि मादा गुलदार के साथ उसके शावक भी है इसलिए गुलदार व उसके शावकों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए एक्सन प्लान बनाकर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि शहर में जगह-जगह उगी झाडि़यां गुलदार का आशियाना बन रही है।

पौड़ी जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में बीती 16 फरवरी से एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। जिस पर वन विभाग ने जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में पिंजरा लगाने के साथ ही ट्रेप कैमरे भी लगाए लेकिन अभी तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। जिस पर वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व हरिद्वार डिवीजन से डा.अमित ध्यानी को बुलाया है। ये वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक गुलदार व उसके शावकों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए काम कर रहे है। वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व डा.अमित ध्यानी ने बताया कि गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए एक्सन प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। बताया कि शहर में उगी झाडि़या व जगह-जगह फैला कूड़े से गुलदार को भोजन मिल जाता है। जिससे गुलदार झाड़ियों में रहने लगता है। उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास झाडि़यों को साफ करने व अंधेरा होने पर टॉर्ज व अकेले न जाने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश और दुनिया में छाए रुद्रप्रयाग जिले के तीन युवा
Next: बैजनाथ पुलिस ने चोरी के अभियुक्त को कुछ ही घण्टों में किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.