Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सीएम और विधायक का पुतला दहन
  • बागेश्वर

सीएम और विधायक का पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 04/09/2020
07 (7)

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएम और क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि यदि 20 सितंबर तक बागेश्वर क्षेत्र में डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने सरकार पर जिले की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को बैजनाथ तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में कोरोना जैसी महामारी हो रही है। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी लोगों को घेर रही है। इसके बावजूद जिले में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करने के लिए एक अदद रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं है। जिला अस्प्ताल के सीएमएस को ही यह जिम्मेदारी दी है। अधिकारी बैठकों में होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। उन्होंने जल्द डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भुवन पाठक, प्रकाश कोहली, गोपाल दत्त भट्ट, दिग्विजय सिंह, कैलाश पवांर, बालकृष्ण, महेश पंत, बहादुर सिंह, देवेंद्र कुमार ,भूपाल सिह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनरल-ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप
Next: विधायक पुत्र के बचाव में आया युवा शिल्पकार संगठन

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.