Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनरल-ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप
  • अल्मोड़ा

जनरल-ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 04/09/2020
rns featured image new

प्रदेश अध्यक्ष पर लगाये गये आरोप पूरी तरह निराधार : जिला संयोजक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी को शासन द्वारा पत्र जारी कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई करने की मांग की । वक्ताओं ने कहा कि बिना सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के विभिन्न समाचार माध्यमों में संगठन की बात कहने का आरोप प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया जा रहा है। जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लगाये गये आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि संगठन को मान्यता इसी लिये मिली है कि वह सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध कर सकें। जिससे की कार्मिकों को कार्यस्थल पर सम्मान पदोन्नति सहित कार्य करने का अवसर मिले। उन्होंने यह आरोप लगाया कि वर्तमान में देश में किसी भी राज्य में हड़ताल करने की अनुमति के लिये कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। संगठन को यह अपने आप ही संविधान प्रदत अधिकार हैं। जिससे वह कर्मचारी हितों की पैरवी कर सकें। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी यह मांग की है कि उनके द्वारा अनुमति देने के लिये कोई अनुभाग खोला गया है तो उसकी जानकारी जनरल-ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी जाए। नहीं होने की स्थित में प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गये पत्र को तत्काल निरस्त किया जाए। पत्र को निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने में जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष मनोज लोहनी, दीपशिक्षा मेलकानी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी यूनियन के गणेश बिष्ट को महासंघ का उपाध्यक्ष बनाया
Next: सीएम और विधायक का पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.