Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 3 वर्ष की बच्ची की मौत
  • हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 3 वर्ष की बच्ची की मौत

RNS INDIA NEWS 22/02/2022
rns featured image new

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरौली विधानसभा क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में भयानक हादसा हुआ है जिसमें 6 महिलाओं समेत 3 वर्ष की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 12 महिलाएं झुलस गई हैं।

यह हादसा औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण हुआ है। ब्लास्ट के समय फैक्ट्री में 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। सभी घायलों को जोनल अस्पताल ऊना पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि 3 वर्ष की बच्ची जिसकी मौत हुई है वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है। पूरे मामले की जांच होगी।

फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग भी जुटे हुए हैं। स्थानीय पंचायत की महिला प्रधान का कहना है कि ये फैक्ट्री अवैध है और इसके लिए उनसे कोई एनओसी नहीं ली गई थी। वहीं, ऊना के हरोली से कांग्रेस विधायक और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूरे मामले पर मृतकों के प्रति संवेदना जताई है और मृतकों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में अवैध कारखाना चल रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 83वीं हार के बाद टी20 आई में वेस्टइंडीज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड
Next: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार गिरी, 2 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.