Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • अब नई सरकार से बेहतर सड़क की सुविधा की आस
  • उत्तरकाशी

अब नई सरकार से बेहतर सड़क की सुविधा की आस

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के क्षेत्र पंचायत चोपड़ा के 8 गांव के ग्रामीण अब नई सरकार से बेहतर सड़क सुविधा की आस लगा रहे हैं। यहां गढ़ आम्बेडकर रोड का चौड़ीकरण और डामरीकरण नहीं होने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी, लेकिन 14 फरवरी को ग्रामीणों ने यह सोचकर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वोट डाला कि आगे उनकी सड़क की स्थिति को सरकार सुधार देगी। चुनाव से ठीक पहले ग्रामीणों ने बड़कोट एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर सड़क के चौड़ीकरण तथा डामरीकरण की मांग की थी। खाटल पट्टी के ग्राम पंचायत चोपड़ा, देवल, गढ़, कसलाना, न्यूडी, छिलोरा, मप्पा एवं चरणाचक के ग्रामीणों का कहना है कि इस बार चुनाव बहिष्कार का निर्णय इसलिए टाल दिया कि जो भी नई सरकार आएगी, शायद वह ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनेगी। बता दें कि इस क्षेत्र के लिए कपनौल मुख्य सड़क मार्ग से गढ़ आंबेडकर क्षेत्र के लिए कच्ची और संकरी हल्का वाहन रोड है। पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क करीब 32 साल पहले उत्तरप्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार के वक्त बनी थी। विडंबना ही कहा जाएगा कि आज तक इस सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पृथक उत्तराखंड राज्य बनने के बाद कांग्रेस और भाजपा की बारी-बारी सरकारें रही, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। धरातल पर अभी तक कुछ भी काम नहीं हो पाया। ग्रामीण विजयपाल सिंह, रमेश आदि का कहना है कि यदि सड़क पर डामरीकरण और चौड़ीकरण की मांग पूरी नहीं हुई तो इस बार व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9 दिन बाद मिले गंगनहर में डूबे यूपी के दो युवकों के शव
Next: बसें वापस पहुंची, लिंक रूटों पर आवाजाही हुई सामान्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.