Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला प्रशासन का प्रयास लाया रंग, ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार को नकारते हुए किया मतदान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला प्रशासन का प्रयास लाया रंग, ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार को नकारते हुए किया मतदान

RNS INDIA NEWS 15/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में विगत लगभग 6 माहों से विभिन्न क्षेत्रों से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 चुनाव का बहिष्कार की घोषणा किये जाने की सूचना को जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा वंदना द्वारा इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिले के ऐसे विभिन्न गाँवों में जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों की टीमों को भेजा गया। संबधित अधिकारियों की टीमों द्वारा ग्रामीणों से लगातार वार्ता करते हुए उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया गया। तथा इन गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाए गए।

जिला प्रशासन अल्मोड़ा के द्वारा की गयी इस पहल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रयासों से इन सभी गाँवों के ग्रामीण मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकारी का उपयोग कर मत डाले। जिले में चुनाव बहिष्कार वाले गांवों बबुरिया नायल में 40.47 प्रतिशत,दुनाड़ में 48.84 प्रतिशत,चिमखोली में 47.01 प्रतिशत रियूनी में 63.91 प्रतिशत मल्ली मिरई में 53.03 प्रतिशत,मटेला में 54.47 प्रतिशत, खदेरागाँव में 33.93 प्रतिशत, बजेल में 55.93 प्रतिशत मतदान हुआ*।
अल्मोड़ा जिले में सभी 911 बूथों में मतदाताओं द्वारा मतदान का उपयोग कर मत डाले गए।

इससे पूर्व अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2002 में विधानसभा क्षेत्र भिकियासैंण में एक बूथ में चुनाव बहिष्कार किया गया। 2002 में द्वाराहाट विधानसभा में 2 बूथों में चुनाव बहिष्कार किया गया।2012 में विधानसभा सोमेश्वर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय धूरसीम मगचौडा में, वर्ष 2017 में भी सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेंटा लसगहोरिया तथा 2017 में ही अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबूरियानायल तथा 2017 में ही रानीखेत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पस्तौवार में ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार किया गया। इन बूथों में ग्रामीणों द्वारा मताधिकार का प्रयोग नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में सल्ट विधानसभा उप चुनाव में भी एक बूथ में चुनाव बहिष्कार किया गया।

वर्ष 2022 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन में जिले के जिन ग्रामीणों द्वारा पूर्व में चुनाव बहिष्कार किए जाने की बात कही गई थी तथा जिला प्रशासन की पहल पर दिनांक 14 फरवरी को अपना मत का उपयोग किया गया, जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा वन्दना ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में कोरोना के 34 नए मामले
Next: लीडरशिप में दम नहीं है… कांग्रेस छोड़ते हुए खूब सुना गए पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.26.25_11zon
  • अल्मोड़ा

क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.