Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • द ग्रेट खली ने भी थामा भाजपा का हाथ
  • राष्ट्रीय

द ग्रेट खली ने भी थामा भाजपा का हाथ

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा दिल्ली मुख्यालय में बीजेपी के महासचिव अरुण कुमार सिंह एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिलीप सिंह राणा उर्फ खली द ग्रेट को पार्टी की सदस्यता दिलवाई फोन मिलाएं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि खली द ग्रेट जी का आकार और व्यक्तित्व ऐसा है कि सारा दुनिया इनको जानता है। विचार और शरीर में बलवान है और भाजपा को भी बलवान बनाने में दिलीप सिंह उर्फ खली जी का योगदान रहेगा। द ग्रेट खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा एक सूत्र में देश को बांधा है और देश अमृत काल से स्वर्णिम भारत की यात्रा पर निकला है। द ग्रेट खली ने कहा कि हम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मदद के लिए जो भी देश की सेवा में मेरा योगदान होगा वह करूंगा। द ग्रेट खली ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि मैं पूरे विश्व के अधिकांश देशों में कुश्ती लड़ी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश के लिए काम किया है और उनके विचारधरा देश के प्रति उस से प्रेरित होकर और भाजपा की नीति जो राष्ट्र लेती है उससे प्रभावित होकर देश को आगे बढ़ाने के लिए मैं भी काम करूंगा और मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं भाजपा का एक सिपाही के तौर पर पूरा करूंगा।इससे पहले पिछले साल ग्रेट खली और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। अटकलें लगाई जा रही थी कि पंजाब चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि गुरुवार को उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फेसबुक पर मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि द ग्रेट खली को दिल्ली में बिजली-पानी, स्कूल और अस्पताल में किया गया काम काफी पसंद आया। उन्होंने यह भी लिखा कि अब यह काम पंजाब में भी करना होगा। हम सब मिलकर पंजाब को बदलेंगे।द ग्रेट खली जिला सिरमौर के नैनीधार के रहने वाले हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग से लौटने के बाद लंबे समय से वह पंजाब में ही रह रहे हैं। पंजाब में खली की जबरदस्त फैनफॉलोइंग है। हालांकि केजरीवाल से मुलाकात के बाद खली ने कहा था कि फिलहाल अभी कुछ ऐसा विचार नहीं है।रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली कृषि कानूनों का विरोध भी कर चुके हैं। किसान आंदोलन के समय उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान सडक़ों पर आ रहे हैं। किसानों पर जबरन कोई अध्यादेश थोपे गए तो ऐसे ही धरने-प्रदर्शन होंगे। दिलीप सिंह राणा ने कहा था कि किसान का बेटा हूं। किसानों के संघर्ष और जज्बातों को अच्छी तरह से समझ सकता हूं। केंद्र सरकार सोच समझकर कोई फैसला ले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता को कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना चाहिए: पुंडीर
Next: 14 तारीख को वंशवाद और परिवारवाद को ब्लॉक कर दें : पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.