Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक ने पेयजल किल्लत दूर करने के निर्देश दिए
  • देहरादून

विधायक ने पेयजल किल्लत दूर करने के निर्देश दिए

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
rns featured image new

पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने जल संस्थान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गुरुवार को सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में विधायक ने बताया कि विकासनगर, सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। इन दिनों बरसात के कारण भी कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जनता क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत नहीं किए जाने की शिकायत कर रही है।उन्होंने अधिकारियों को बताया कि पौंधा, चंद्रबनी, डूंगा, भाऊवाला, रामसावाला, तिलवाड़ी, कोठड़ा संतूर सहित शिमला बाईपास के आधा दर्जन गांवों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी आपूर्ति जनसंख्या के लिहाज से कम हो रही है, वहां टैंकर के माध्यम से पर्याप्त पानी मुहैया कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सभी पेयजल लाइनों की एक सप्ताह में मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में एक दशक पुरानी पेयजल लाइनें वहां पेयजल योजना के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी जल संस्थान अधिकारियों को दिए। इस दौरान जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह, अवर अभियंता विवेक, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश बलूनी, सोहन सिंह, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 32 घंटे बाद हुई विद्युत आपूर्ति सुचारू
Next: विवाहिता ने गटका जहर, मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.