Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट में अस्पतालों को पीपीपी मोड़ में देने के विरोध में धरना
  • अल्मोड़ा

सल्ट में अस्पतालों को पीपीपी मोड़ में देने के विरोध में धरना

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
02 (10)

अल्मोड़ा। सल्ट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल और स्याल्दे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट को पीपीपी मोड में देने के विरोध में सल्ट विकास संघ समिति का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। नाराज समिति के लोगों ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय में प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। जल्द फैसले को वापस नहीं लेने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
धरना स्थल पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख ने भी समर्थन दिया। तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठे समिति के लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों को पीपीपी में मोड में देकर जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार सीएचसी देघाट और सल्ट के देवायल अस्पताल को क्षेत्रीय विधायक के कहने पर पीपीपी मोड में दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल निजी हाथों में जाने से यहां की व्यवस्थाएं बदहाल हो जाएंगी। जनता की कोई सुनवाई भी नहीं होगी। यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक ने एक नीजि संस्था को इसके लिये पत्र भी भेज रखा है। उन्होंने अस्पतालों को पीपीपी मोड में देने के फैसले को वापस नहीं लेने पर आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन में गोविंद बल्लभ उपाध्याय, अमित रावत, नारायण सिंह रावत, मोहन चंद्र, वीरेंद्र शर्मा, संजय सिंह रावत, चंदन सिंह कई लोग शामिल रहे। इससे पूर्व बुधवार की शाम ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज मिले 946 कोरोना संक्रमित
Next: डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को दिया धरना

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.