Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में भाजपा ने किया अपना घोषणा पत्र जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भाजपा ने किया अपना घोषणा पत्र जारी

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने महिलाओं, युवाओं के रोजगार और कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में उत्तराखंड बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए यह पत्र जारी किया है। वहीं, इससे उत्तराखंड का विकास निश्चित है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को भाजपा का घोषणा पत्र ‘दृष्टि पत्र’ जारी करते हुए कहा कि गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर फ्री में देंगे। उत्तराखंड में किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। गडकरी ने कहा कि काम किया है और करके दिखाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले सालों में उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए दृष्टि पत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को भी शामिल किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ये दृष्टि पत्र उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार आम जन की सहभागिता से बना दृष्टिपत्र बना है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में मोबाइल टीम और रथ भेज सुझाव पेटिका रखी गई और लोगों को बता उनके सुझाव लिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य बातें
-पूर्व सैनिकों सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
-45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
-छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
-हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
-बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
-उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा
-गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश। वर्ष में 3 सिलेंडर देगी बीजेपी
-परिवार की महिला मुखिया को 2 हज़ार प्रोत्साहन राशि। साथ ही पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी 1 हज़ार रूपए और देगी सरकार।
-प्रदेश भर में सचल अस्पताल भी चालू करेंगी सरकार
-प्रदेश के मंदिरो के जीर्णोद्धार के लिए भी काम करने का वादा
-मैदानी इलाकों में साईकिल देने की घोषणा तो पहाड़ में पैसा देंगे
-साहसिक और इको टूरिज्म बोर्ड का गठन
-5 लाख तक का बीमा कवर श्रमिकों को मिलेगा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 46 नए मामले
Next: प्रत्याशी विनय किरौला ने अल्मोड़ा बाजार में भ्रमण कर घोषणा पत्र की बातें शहरवासियों को बताई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.