Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाटा का तिमाही मुनाफा ढाई गुना से अधिक बढ़ा
  • अर्थ जगत
  • बाजार

बाटा का तिमाही मुनाफा ढाई गुना से अधिक बढ़ा

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली। फुटवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 26.42 करोड़ रुपये से ढाई गुना से अधिक बढक़र 72.32 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 72.32 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही के 26.42 करोड़ रुपये से ढाई गुना से भी अधिक है।
आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 628.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 35.93 प्रतिशत की उछाल लेकर 854.81 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि इस अवधि में उसके कुल व्यय में 28.81 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 588.10 करोड़ रुपये से बढक़र 757.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुंजन शाह ने कहा, तीसरी तिमाही में हमने ग्राहकों की धारणा में उल्लेखनीय सुधार देखा। साथ ही इस दौरान हम नए फ्रैंचाइजी स्टोर और मल्टी-ब्रांड आउटलेट के माध्यम से अपनी पहुंच का विस्तार करते रहे।
हमने 34 नए फ्रैंचाइज स्टोर खोले, वितरण चैनल के माध्यम से उपलब्धता का विस्तार किया, जो 1000 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही हमने अपने पूरे नेटवर्क में खर्चों को नियंत्रित करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए लागत-बचत उपायों पर अपना मजबूत फोकस जारी रखा। कोविड के मामलों में गिरावट और 15 से 18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत के कारण हमें उपभोक्ता भावनाओं में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत में बंद हैं चार आंतरिक सड़कें
Next: छप्परफाड़ रिटर्न : डीबी रियल्टी के शेयरों ने एक साल में 6 गुना से अधिक कर दिया निवेशकों का पैसा

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.