Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कैंसर की वजह बन रहा जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर
  • राष्ट्रीय

कैंसर की वजह बन रहा जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
rns featured image new

पूरी दुनिया में प्रतिबंध की तैयारी

नई दिल्ली (आरएनएस)। छोटे बच्चों और महिलाओं में फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन का टेल्क-आधारित बेबी-पाउडर कभी बहुत लोकप्रिय था। लेकिन इससे कैंसर होने की बात सामने आने के बाद अब यह पूरी दुनिया में प्रतिबंधित हो सकता है। ब्रिटेन में कंपनी के शेयरधारकों ने एकजुट होकर इस पाउडर की बिक्री पर वैश्विक प्रतिबंध का प्रस्ताव बनाया है। उल्लेखनीय है कि इस पाउडर की वजह से महिलाओं को कैंसर होने के 34 हजार मुकदमे जॉनसन एंड जॉनसन पर चल रहे हैं।

अमेरिका में इस पाउडर में एस्बेस्टस का एक प्रकार क्त्रिस्सोटाइल फाइबर मिला था, जिसके बाद इससे कैंसर की आशंका जताई गई यह तत्व कैंसरकारी माना जाता है। हजारों महिलाओं ने उसके पाउडर से बच्चेदानी का कैंसर होने के आरोप में मुकदमे किए। इस पर कंपनी ने सेल घटने का बहाना बना 2020 में अमेरिका व कनाडा में बेबी पाउडर बेचना बंद कर दिया। लेकिन आज भी ब्रिटेन सहित दुनिया के बाकी देशों में इसे बेच रही है। अब ब्रिटेन में एक निवेश प्लेटफॉर्म ट्यूलिपशेयर ने कंपनी के शेयरधारकों की ओर से यह बिक्री रोकने का प्रस्ताव तैयार किया। शेयरधारक अपने शेयरों को साथ में जमा कर प्रस्ताव के लिए जरूरी शेयर संख्या जुटा रहे हैं। अमेरिका की स्टॉक मार्केट नियामक एजेंसी एसईसी को यह प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रैल में कंपनी की सालाना बैठक है, जहां यह प्रस्ताव लाने का प्रयास हो रहा है।
अमेरिका में मिजौरी की अदालत ने कैंसर से पीडि़त महिलाओं की 22 याचिकाओं में जॉनसन एंड जॉनसन के खिलाफ निर्णय दिया था। इसमें कंपनी 200 करोड़ डॉलर (आज के करीब 15 हजार करोड़ रुपये) मुआवजे व मुकदमे के खर्च के तौर पर दे चुकी है। भविष्य में इतना मुआवजा न देना पड़े, इसलिए उसने अपनी पाउडर उत्पादन शाखा को अलग कंपनी बनाया और बाद में विवादास्पद रूप से इसे दिवालिया दिखाया।

इतना सब होने पर भी कंपनी ने कई रिपोर्टों का हवाला देकर कहा कि उसके बेबी पाउडर से कैंसर नहीं होता। पाउडर में उपयोग हो रहे सभी तत्व सुरक्षित हैं। शेयरधारकों के ताजा प्रस्ताव के खिलाफ उसने एसईसी को लिखा कि इसे गलत मानते हुए रद्द करें क्योंकि पाउडर से कैंसर होने के हजारों मुकदमे अदालतों में विचाराधीन हैं।
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद इयान लेवरी ने पिछले वर्ष संसद में कहा था कि जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा अमेरिका के बाहर अपने टेल्कम पाउडर उत्पादों की बिक्त्रस्ी जारी रखना अनुचित है। शेयरधारकों के प्रस्ताव को उन्होंने सही बताया। उन्होंने कहा, भयानक कैंसर देने वाला यह उत्पाद आज भी ब्रिटेन और दुनिया भर में बेचा जा रहा है और कंपनी भारी मुनाफा कमा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थन में सभासद अमित साह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल ने समर्थकों के साथ किया प्रचार
Next: अभिनेता अक्षय कुमार को प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाने का कांग्रेस ने किया विरेाध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.