Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नहीं रहे महाभारत के ‘भीम’ प्रवीण कुमार सोबती, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
  • राष्ट्रीय

नहीं रहे महाभारत के ‘भीम’ प्रवीण कुमार सोबती, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। टीवी इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर है। फेमस सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था। बताते चलें कि एक्टिंग के साथ-साथ प्रवीण कुमार स्पोर्ट्स भी खूब एक्टिव रहते थे।

पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती थीं।

‘महाभारत’ में उनके कोस्टार रहे गजेंद्र चौहान ने प्रवीण कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह ही एक और दु:खद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोडक़र अनंत यात्रा पर चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।’
एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। इतना ही नहीं प्रवीण कुमार दो बार ओलंपिक में भी भारता का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्हेने अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन के कारण प्रवीण कुमार को बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली गई थी और इसके जरिए भी उन्होंने देश की सेवा की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सी एम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग
Next: मैं दिल्ली में रहता हूँ, लेकिन दिल में उत्तराखंड है : पीएम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.