Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आबकारी विभाग की देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी
  • हरिद्वार

आबकारी विभाग की देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
rns featured image new

रुड़की।  आबकारी विभाग की ओर से देहात क्षेत्र में सोमवार शाम ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। छापेमारी में कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब को टीम ने पकड़ा है। एक कार को सीज कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का इस्तेमाल आम हो गया है। कोतवाली की टीम भी अवैध शराब के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है। जिला अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी और उप आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) पीएस मिश्रा के निर्देश पर देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। नारसन कला के एक मकान पर छापा मारकर 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से रामभरोसे पुत्र हरी सिंह को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर नारसन-मंगलौर रोड पर उजाला नील फैक्ट्री के पास से 192 देसी शराब के पव्वे बरामद किए। मौके से सचिन पुत्र किरन पाल को धर दबोचा। इसके अलावा नसीरपुर हरजोली जट्ट गंगनहर पुलिया के पास से यूपी नंबर की कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार चालक सोनू कुमार पुत्र सुखवीर निवासी बूढ़पुर चौहान थाना झबरेड़ा को गिरफ्तार किया गया। तीनों ही आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रुड़की वीरेंद्र कुमार जोशी, उप आबकारी निरीक्षक एचआर जाफरी और महिला सिपाही प्रमिला चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो दिखाकर संबंध बनाने को बनाया दबाव
Next: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.